BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चैनपुर से 2, मेदिनीनगर से 1 गिरफ्तार, हथियार बरामद

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
चैनपुर से 2, मेदिनीनगर से 1 गिरफ्तार, हथियार बरामद

चैनपुर से 2, मेदिनीनगर से 1 गिरफ्तार, हथियार बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: पलामू जिले की चैनपुर और मेदिनीनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. चैनपुर एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक युवक को दुष्कर्म मामले में धर दबोचा गया है.

मेदिनीनगर से एक युवक को सोशल मीडिया पर असंवैधानिक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

स्कूल के पास पिस्तौल के रंगेहाथ गिरफ्तार

चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झरीवा स्कूल में गांव की पक्की सड़क पर एक युवक पिस्तौल लेकर घूम रहा है. सूचना पर पु.अ.नि जयप्रकाश पासवान के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. युवक को पिस्तौल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.

युवक अपने पास पिस्तौल क्यों रखा था? और उसकी मंशा क्या थी, इसकी जांच तेज की गयी है. युवक की पहचान बंदुआ निवासी प्रमोद राम के पुत्र राजकुमार चन्द्रवंशी के रूप में हुई है. युवक पिस्तौल कहां से लाया, इसकी भी जांच की जा रही है.

विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि अवसाने पंचायत क्षेत्र में एक युवक को विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छानबीन में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था.

एक समुदाय विशेष पर असंवैधानिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार

इधर, मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने कुंड मुहल्ला निवासी सरफराज अहमद के पुत्र मौसेफ फैसल नामक युवक को अपने फेसबुक अकाउंट पर विशेष समुदाय के प्रति असंवैधानिक पोस्ट किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

शहर थाना प्रभारी आनन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मौसेफ फैसल द्वारा अपने फेसबुक अकाउंड पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ लगातार आपतिजनक टिप्पणी शेयर की जा रही है.

सूचना के सत्यापन के बाद मौसेफ फैसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आज उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अर्नगल पोस्ट डिलिट करें नहीं तो होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है. ऐसे में जो भी लोग अपने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व से या वर्तमान में असंवैधानिक पोस्ट किए हैं तो तत्काल उसे हटा लें, अन्यथा छानबीन में मामला सामने आने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संकट की इस घड़ी में अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक अपनी सेवा पहुंचाने को तैयार नमन परिवार: काले

Next Post

सख्त हुई झारखंड पुलिस, सड़क पर गाड़ी देखते ही जब्त करने का आदेश, लाइसेंस भी होगा रद्द

Next Post
सख्त हुई झारखंड पुलिस, सड़क पर गाड़ी देखते ही जब्त करने का आदेश, लाइसेंस भी होगा रद्द

सख्त हुई झारखंड पुलिस, सड़क पर गाड़ी देखते ही जब्त करने का आदेश, लाइसेंस भी होगा रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d