BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रशासनिक फेरबदल, कोरोना के चपेट में आए 2 IAS अधिकारी

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
प्रशासनिक फेरबदल, कोरोना के चपेट में आए 2 IAS अधिकारी

प्रशासनिक फेरबदल, कोरोना के चपेट में आए 2 IAS अधिकारी

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर डाला. यह फेरबदल स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रहा और इस दौरान कोरोना की चपेट में आए दो आईएएस अधिकारियों को बदल दिया गया. इसमें स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल की जगह मोहम्मद सुलेमान को एसीएस स्वास्थ्य बनाया गया है. वहीं स्वास्थ्य संचालक (प्रशासन) विजय कुमार की जगह सुदाम खाड़े को संचालक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है.

मध्य प्रदेश में कोरोना से निपटने की चुनौती के बीच बड़ी संख्या में सीनियर आईएएस, स्वास्थ्य और पुलिस (Police) अफसरों के इस बीमारी के चपेट में आने से नई समस्या खड़ी हो गई है. कोरोना की चपेट में आए स्वास्थ्य विभाग को इससे उबारने के लिए शिवराज ने अपने पसंदीदा अफसरों को कमान सौंप दी है. मोहम्मद सुलेमान को उन्होंने एसीएस हेल्थ नियुक्त किया है. देर रात आदेश जारी कर दिए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने से विभाग खुद सवालों के घेरे में है. स्वास्थ्य विभाग की सेहत सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पसंदीदा अफसर पर दांव खेला है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर मोहम्मद सुलेमान को नियुक्त किया है. सुलेमान अपने मौजूदा विभाग ऊर्जा के साथ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

इसके अलावा शिवराज सरकार में भोपाल कलेक्टर का जिम्मा संभालने वाले सुदाम खाडे को फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें स्वास्थ्य विभाग में संचालक नियुक्त किया गया है. शिवराज की कोशिश इन दोनों अफसरों के जरिए स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश की हालत सुधारने की है.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो गुटों के बीच मारपीट के बाद तनाव, पुलिस बलों की तैनाती

Next Post

पीड़ित मानवता की सेवा को रामाशंकर ने बनाया लक्ष्य

Next Post
पीड़ित मानवता की सेवा को रामाशंकर ने बनाया लक्ष्य

पीड़ित मानवता की सेवा को रामाशंकर ने बनाया लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d