रांची: राज्य सरकार ने 2 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थापित रामनिवास यादव को साहिबगंज का डीसी बनाया गया है. वहीं राजस्व परिषद के सचिव पद पर पदस्थापित अबू इमरान को लातेहार का डीसी बनाया गया है. कार्मिक ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया.


