BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 9 घायल

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 9 घायल

भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 9 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू एवं कश्मीर: रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भूस्खलन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य दुर्घटना में घायल हो गए. वहीं, हादसे में चार लोग लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सेरी सेक्टर में हुए एक भारी भूस्खलन ने ऑपरेटरों सहित एक अर्थ-मूविंग मशीन एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया.’ उन्होंने कहा, ‘अब तक दो शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि नौ अन्य को बचाया गया है. हादसे में चार लोग लापता हैं. भूस्खलन से नौ अन्य वाहन भी दब गए हैं.’

अधिकारी ने कहा, ‘बचाए गए लोगों को अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.’ गौरतलब है कि लगभग 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का 40 किलोमीटर से अधिक लंबा रामबन-रामसू इलाका भूस्खलन के लिए बदनाम है. बारिश के कारण पत्थरों के गिरने के चलते इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच इसी राजमार्ग से जरूरी समानों को घाटी तक पहुंचाया जा रहा है. इसी मार्ग को कश्मीर की लाइफ-लाइन भी कहा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी खबर: बिहार STET 2019 परीक्षा रद्द, 2.5 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

Next Post

मौसम विभाग की चेतावनी, चक्रवाती तूफान और होगा तेज

Next Post
मौसम विभाग की चेतावनी, चक्रवाती तूफान और होगा तेज

मौसम विभाग की चेतावनी, चक्रवाती तूफान और होगा तेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d