जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव पर सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने के कारण डॉ ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि दो दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे. इसी बीच किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए. हालांकि एक युवक जिसका नाम हन्दू महतो है वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.
जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोट लगने से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनो युवक गम्हरिया में किराए के मकान में रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई.
वैसे किस गाड़ी से घटना हुई है इसका पता अभी नहीं चल पाया है. घायल युवक सरायकेला जिला के राजनगर थाना अंतर्गत बाना गांव का रहने वाला बताया जाता है. फिलहाल पुलिस हन्दू महतो की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

