गुजरात(अहमदाबाद): वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ गुजरात समेत पूरा देश जूझ रहा है. गुजरात में खासकर अहमदाबाद और सूरत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
कोरोना को मात देने और राज्य समेत देश की मदद के लिए गुजरात की अनेक धार्मिक अन्य संस्थाएं आगे आई हैं. जिसमें गुजरात के पशुपालक भी पीछे नहीं हैं. बनास डेयरी के पशुपालकों को प्रधानमंत्री राहत कोष में बड़ा योगदान दिया है.
बनासकांठा जिले के दो लाख से भी अधिक पशुपालकों ने मिलकर प्रधानमंत्री राहत कोष में रु. 7.14 करोड़ रुपए का दान किया है. बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर चौधरी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में देशवासियों से मदद की अपील की थी.
पीएम मोदी की अपील पर देशवासियों ने अपनी क्षमता के मुताबिक प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दिया. अब बनासकांठा जिले के 2 लाख पशुपालकों ने मिलकर रु. 7,14,89,489 रुपए एकत्र कर प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिए हैं.
शंकर चौधरी ने कहा कि इसके लिए सभी पुशुपालकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

