BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लश्कर के 2 आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराए

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in समाचार
लश्कर के 2 आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराए
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी  ढेर कर दिए. दरअसल सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. 3-आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया. इलाके की घेराबंदी होते देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. जवानों की ओर से आतंकियों से समर्पण करने की अपील की गई.

बावजूद इसके आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग होती रही. परिणामस्वरूप जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. वहीं इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

मारे गए आतंकियों की पहचान नवीद भट पुत्र फुरकान के रूप में हुई है. उसने साल 2018 में आतंक की ओर रुख किया था. बताया जा रहा है कि लश्कर ने उसे बतौर कमांडर कुलगाम में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने व युवाओं को आतंकवाद की ओर मोड़ने की जिम्मेदारी दी थी. नवीद का मारा जाना सुरक्षाबलों के बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

वहीं इस मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान आकिब यासीन भट के रूप में हुई है. इसने भी साल 2018 में आतंकवाद का रुख किया था. मारे गए दोनों आतंकियों के पास से एक एके-47, एक पिस्टल, कई मैग्जीन बरामद हुई हैं.

साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं व सामग्री भी बरामद हुई है. इस ऑपरेशन को 3-आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया और आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फेविकॉल गोदाम में चोरी

Next Post

दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

Next Post
दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d