ई-एपीक शत प्रतिशत डाउनलोड कराने को लेकर आज सभी मतदान केंद्रों में लगा विशेष कैम्प
मेदिनीनगर:- किसी भी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत भी ई-एपीक डाउनलोड के कार्य को पूर्ण नहीं किये जाने के कारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शशि रंजन ने सख्ती दिखाई है. इसके लिए उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को आज 13 मार्च को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप में अभियान स्तर से ई-एपीक डाउनलोड कराने का निर्देश दिया है.
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के दौरान नए जुड़े मतदाता जिन्होंने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है उन्हें ई-एपीक डाउनलोड की सुविधा ई-एपीक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-एपीक डाउनलोड कराने का कार्य किया जाना है. पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7 हज़ार 183 नव निबंधित मतदाताओं का ई-एपीक डाउनलोड कराया जाना है. 12 मार्च तक मात्र 2 हज़ार 535 नव निबंधित मतदाताओं का ई-एपीक डाउनलोड कराया गया है.
पाकी विधानसभा क्षेत्र में 28.86 प्रतिशत, डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में 49.86 प्रतिशत, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 49.14 प्रतिशत, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 20.90 प्रतिशत तथा हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 31.27 प्रतिशत नव निबंधित मतदाताओं का म-म्च्प्ब् डाउनलोड कराया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त ने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को 15 मार्च 2021 तक शत-प्रतिशत म-म्च्प्ब् डाउनलोड कराने का निर्देश दिया है.
