BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय में रखा गया 2 मिनट का मौन

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय में रखा गया 2 मिनट का मौन
Share on FacebookShare on Twitter

मौके पर जिले को कुष्ठ मुक्त करने के लिए पढ़ा गया शपथ पत्र

मेदिनीनगर: शहीद दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय प्रांगण में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया.  इस दौरान कोविड-19 संबंधित मानकों का खासतौर पर ध्यान रखा गया. 

मौके पर जिले को कुष्ठ मुक्त करने हेतु पढ़ा गया शपथ पत्र

आज समाहरणालय के प्रांगण में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने हेतु शपथ पत्र भी पढ़ा गया. उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने शपथ पत्र पढ़ा जिसे वहां मौजूद सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया.

यह लिया गया शपथ

हम पलामू जिले के लोग एवं जिला प्रशासन एतद् द्वारा यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जिले को कुष्ठ मुक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. हम कुष्ठ रोगियों की यथाशीघ्र पहचान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे. इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हम जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का यथासंभव प्रयोग करेंगे. 

साथ ही साथ हम यह भी घोषणा करते हैं कि जो भी लोग कुष्ठ रोग से ग्रसित हैं उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे और ना ही किसी को इजाज़त देंगे. हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं घृणा खत्म करने के लिए कार्य करेंगे और उन्हें मुख्यधारा में लाने हेतु योगदान करेंगे.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर के अलावा सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ केनेडी, नजारत उप समाहर्ता   शैलेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम, जिला योजना पदाधिकारी शाहिद अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुरेश सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी  अजय सिंह बड़ाईक, स्थापना उप समाहर्ता निशा तिर्की, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एमपी सिंह, स्वास्थ्य डीपीएम श्री दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बापू आज जिन्दा होते, तो किसानों की हालत देखकर दुःखी होते: रामेश्वर उरांव

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा

Next Post
स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा

स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d