रांची: झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स के शैल्य वार्ड में भर्ती शिशु के ट्यूमर का सफल आपरेशन किया गया.
दरअसल बात 9 अक्टूबर की है जब इसी शिशु के इलाज को लेकर रिम्स सुर्खियों में था, आरोप था कि रिम्स के डॉक्टर ने उक्त शिशु के अभिभावक को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करने की सलाह दी थी.
जिसके बाद डालसा PLV अनिता देवी ने हस्तक्षेप कर मामला को सुलझाया . जिसके बाद रिम्स प्रबंधन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए शिशु का इलाज किया गया.
शिशु के अभिभावक ने डॉक्टर्स को धन्यवाद कहा है साथ ही बताया कि इसमें डालसा PLV अनिता देवी का बहुत सहयोग रहा.

