BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
Share on FacebookShare on Twitter

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) था. गांधी की जयंती 2 अक्टूबर (2 October) को धूमधाम से देश भर में मनाई जाती है . बापू के जन्मदिन के मौके पर देश भर में स्कूलों और दफ्तरों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

महात्मा गांधी लंदन में कानून की पढ़ाई करने और बैरिस्टर बनने के लिए गए थे.उन्होंने लंदन में पढ़ाई कर बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी. जब गांधी जी भारत वापस आए तो देश की स्थिति ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. जिसके बाद उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. गांधी जी के प्रयासों के चलते ही आज हम आजाद है. अहिंसा आंदोलन के दम पर देश को आजादी दिलाने वाले बापू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. देश की आजादी के लिए गांधी जी कई बार जेल भी गए थे.

गांधी जयंती के दिन लोग राजघाट नई दिल्ली में गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है. महात्मा गांधी की समाधि पर राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रार्थना आयोजित की जाती है. सभी स्‍कूलों और दफ्तरों में गांधी जयंती का उत्सव हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है.

गांधी जी से जुड़ी कुछ बातें

1. महात्मा गांधी लंदन में कानून की पढ़ाई करने और बैरिस्टर बनने के लिये गए थे. उन्होंने लंदन में पढ़ाई कर बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी, लेकिन बंबई उच्च न्यायालय में हुई पहली बहस में वे असफल रहे थे.

2. दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स गांधी जी को सम्मान देने के लिए गोल चश्मा पहनते थे.

3. भारत में छोटी सड़कों को छोड़कर महात्मा गांधी के नाम पर 50 से ज्यादा सड़के हैं. साथ ही गांधी जी के नाम पर विदेशों में करीब 60 सड़के हैं.

4. महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, लेकिन उन्हें एक बार भी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला.

5. बापू रोज 18 किलोमीटर पैदल चलते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला ने ड्राइवर को दिया विस्फोटक भरा बैग, पुलिस ने किया मंसूबों को नाकाम

Next Post

बीएनएन ब्रेकिंगः झारखंड में जूनियर IAS बन गए कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

Next Post
बीएनएन ब्रेकिंगः झारखंड में जूनियर IAS बन गए कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

बीएनएन ब्रेकिंगः झारखंड में जूनियर IAS बन गए कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d