डालटनगंज (मेदिनीनगर): पूर्व मध्य रेलवे के सीआईसी सेक्शन में जपला रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो लोग मालगाड़ी की चपेट में आ गये.
बताया गया है कि कोहरे के कारण ट्रैक पार कर रहे 35 और 45 वर्षीय व्यक्ति को निकट आने पर मालगाड़ी नजर आयी, लेकिन जब तक वे अपना बचाव कर पाते, वे मालगाड़ी की चपेट में आ गये.
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

