धनबाद:- धनबाद के उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर धनबाद रेलवे स्टेशन पर अन्य राज्यों से ट्रेन से आने वाले यात्रियों की ट्रू-नाट से कोरोना जांच शुरू की गई है.
इस क्रम में आज ट्रेन संख्या 03352, ट्रेन संख्या 02322 व ट्रेन संख्या 02941 से आने वाले 106 यात्रियों की जांच इंसिडेंट कमांडर श्री बंधु कच्छप व एनडीसी श्री अनुज बांडो के नेतृत्व में की गई. 106 यात्रियों की जांच में 2 यात्री पॉजिटिव मिले.

