श्रीनगर: शोपियां जिले के चोटिपोरा इलाके में सोमवार शाम को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से दो बहनों की मौत हो गई. इससे पहले, मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में इसी तरह की घटना में दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई.
सूत्रों ने बताया कि नाले के किनारे टहल रही दो बहनें बाढ़ के कारण डूब गईं. बहनों की पहचान खालिदा (25) और सुमिया (23) गुलाम मोहम्मद पाल की बेटियों के रूप में की गई है.
पुलिस उप अधीक्षक वजाहत हुसैन ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उनके शवों को निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया.

