BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नशीली दवाइयों की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
नशीली दवाइयों की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कठुआ: जिला के रास्ते से गुजरने वाले हाईवे पर इन दिनों तस्करी के मामले तेज हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में लखनपुर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 13 मवेशियों को मुक्त कराने के साथ ही एक सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

 थाना प्रभारी के अनुसार, वीरवार सुबह पंजाब की ओर से आ रहे पिकअप वाहन(पीबी-05 वाई-5243) को जांच के लिए रोका और चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने पूरे वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस टीम को फलों की पेटियों में छिपा कर ले जाई जा रही कफ सिरप की 4860 बोतलें और 10080 नशे के कैप्सूल  बरामद हुए.

पुलिस ने पिकअप चालक अंग्रेज सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और उसके साथी राजकुमार पुत्र चंदू राम दोनों निवासी फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया. वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. 
इससे पहले बीती रात पुलिस टीम में लखनपुर टोल प्लाजा पर तस्करों के चुंगल से 13 दुधारू पशुओं को मुक्त कराया है. थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात जांच के दौरान पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक (यूपी-11 बीटी-1547) को जांच के लिए रोका गया. ट्रक की तलाशी लिए जाने पर उससे 13 दुधारू मवेशी बरामद हुए. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान आसिफ पुत्र याकूब निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएमओ कोविड -19 टारगेटेड सैंपलिंग कार्य का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

Next Post

टेक्नोवर्ड कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव

Next Post
टेक्नोवर्ड कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव

टेक्नोवर्ड कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d