एस. के. सिंह,
पटना: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. पटना बीएमपी में मंगलवार की सुबह दो सिपाहियों की मौत हो गई है, लेकिन मौत संदेहास्पद है.
घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक, पहले एक पुरुष सिपाही ने एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली है.
घटना के बाद बीएमपी में हड़कंप है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि, अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है.
मृतकों की पहचान क्रमश: अमर सुब्बा और वर्षा टिग्गा के रूप में हुई है. बीएमपी के जवानों ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद कैंपस में पगली घंटी बजी, जिससे घटना की जानकारी मिली.

