BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली से छुड़ाकर लाई गई बच्चियों को दिया जाएगा प्रति माह 2 हजार रुपये: सीएम

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
दिल्ली से छुड़ाकर लाई गई बच्चियों को दिया जाएगा प्रति माह 2 हजार रुपये: सीएम
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

👉 मानव तस्करों द्वारा दिल्ली काम करने भेजी गईं रांची, गोड्डा, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, लातेहार, सिमडेगा और गुमला की 45 बच्चियों को एयरलिफ्ट कर लाया गया झारखंड

👉 मुख्यमंत्री ने दिल्ली से रेस्क्यू कर झारखंड लाईं गईं बच्चियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

👉 मुख्यमंत्री व सांसद राजमहल ने सुंदरपहाड़ी निवासी नौंवीं कक्षा के एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च वहन करने की जिम्मेवारी ली

रांचीः गरीबी उम्र नहीं देखती. गरीब का जीवन जन्म से ही संघर्षशील होता है. इस क्रम में राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास करने वाले बच्चे व बच्चियां मानव तस्करी का शिकार हो जाते हैं और देश के विभिन्न राज्यों में उन्हें काम पर लगा दिया जाता है. जहां उन्हें अपनी इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ता है. ऐसे में कई संस्थाओं व अन्य माध्यमों से बच्चियों पर नजर रखी जाती है. सरकार समय-समय पर ऐसी बच्चियों को रेस्क्यू भी करती है. इस कड़ी में राज्य की 45 बच्चियों की आज घर वापसी हुई है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली से रेस्क्यू कर झारखंड लाईं गईं बच्चियों से मुलाकात के क्रम में कही.

बच्चियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बच्चियां अन्य राज्य जाकर दाई व आया का काम करें. यह पीड़ादायक है. सरकार इसको लेकर चिंतित है. सरकार ने इसपर संज्ञान लिया है. राज्य की बच्चियों को नर्स का प्रशिक्षण प्रदान कर, उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा गया. उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हुआ. वे देश के बड़े अस्पतालों में बतौर नर्स मानव सेवा कर रहीं हैं. सरकार का यह संकल्प है कि मानव तस्करी की शिकार बच्चियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री ने बच्चियों को आश्वस्त किया कि उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं. उनका बड़ा भाई राज्य की देखरेख में लगा है. झारखंड महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर है.

वयस्क होने तक सभी बच्चियों को 2 हजार रुपये प्रति माह, वयस्क को रोजगार से है जोड़ना

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में कार्य होगा. बच्चियों की इच्छा के अनुरूप सरकार निर्णय लेगी. वयस्क होने तक सभी बच्चियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये दिया जाएगा. वयस्क बच्चियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य होगा. उनकी जिंदगी का नया सफर प्रारंभ होगा. इस प्रारंभ में सरकार सदैव बच्चियों के साथ है.

इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक मथुरा महतो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, सचिव पूजा सिंघल, डी.के. सक्सेना व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूकंप से हिली धरती, 4.2 रही तीव्रता

Next Post

मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान का प्रतिनिधिमंडल

Next Post
मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान का प्रतिनिधिमंडल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d