चतरा: चतरा जिले की सिमरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार चोरों में सूरज गंझू नावटांड़ व दूसरा नाबालिग चिंतामन गंझू आमगांवा का रहने वाला है. पुलिस ने इनके घरों से लाखों रूपये के सामान भी जब्त किये हैं.
पुलिस अधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने कल शाम प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ दिनों से शीला ओपी क्षेत्र में लगातार चोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर यह सफलता अर्जित की गई. पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लाखों मूल्य के सामान भी बरामद किये गये.

