BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करंट लगने से 2 युवकों की मौत, मचा कोहराम

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
करंट लगने से 2 युवकों की मौत, मचा कोहराम
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण,दूबे कंचनीय

लखनऊ: प्रतापगढ़ जिले मे करंट लगने से दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत हो गई. घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी शीतला प्रसाद दर्जी (28) पुत्र भुल्लर बीते 13 मई को मुंबई से घर आ गया था. बुधवार की रात में लगभग दस बजे वह दुकान की सफाई कर रहा था. इसी बीच दुकान में ही लगे खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया.

शोरशराबे पर घर के लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए. जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पर परिजन उसका शव लेकर रात को ही घर चले आए. उसकी मौत से पत्नी व घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.

उसकी तीन वर्ष की पुत्री अंकिता व छह माह का बेटा अयांश ह. सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उधर, बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव में धुन्नीलाल सरोज के घर पुताई का काम चल रहा था. बुधवार की देर शाम पेंटिंग करते समय प्रयागराज होलागढ़ थाना के मकूनपुर गांव निवासी रवि शंकर (30) पुत्र मेवालाल सीढ़ी से गिर गया. सीढी के पास पंखे के ऊपर गिर जाने से वह करंट की चपेट में आ गया.

इससे रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा पेंटर दीपक पुत्र रामपाल निवासी कमोली बीरभानपुर को हल्की खरोंच आई हैं. देर रात तक मृतक के परिजन व मकान मालिक के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा.

रात के 11 बजे तक बात नहीं बनने पर सूचना बाघराय थाने में दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के मामा मेवालाल निवासी उमरिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि धुन्नीलाल सरोज ने घर पर बुलाकर रहस्यमय ढंग से भांजे को मौत के घाट उतार दिया.

पेंटर रविशंकर की मौत से उसकी पत्नी साधना, बहन कल्पना, मां राजकुमारी का रो रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष बाघराय का कहना है कि रविशंकर की मौत करंट से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा. उचित कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उर्वशी रौतेला ने गालवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

अभिनेत्री सीरत कपूर आगामी रिलीज के लिए हैं काफी उत्साहित, जानें परियोजनाओं के बारे में…

Next Post
अभिनेत्री सीरत कपूर आगामी रिलीज के लिए हैं काफी उत्साहित, जानें परियोजनाओं के बारे में…

अभिनेत्री सीरत कपूर आगामी रिलीज के लिए हैं काफी उत्साहित, जानें परियोजनाओं के बारे में...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d