टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को जी5 पर रिलीज किया जाएगा. इसका धमाकेदार ऐलान मेकर्स ने एक दमदार ट्रेलर से कर दिया है. ये फिल्म 20 मई के दिन जी5 पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम की जाने वाली है. हालांकि, इस ऐलान से कुछ लोगों को झटका जरूर लग सकता है.

