BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस और ऑटो रिक्शा के बीच भीषण टक्कर, 20 की मौत

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
बस और ऑटो रिक्शा के बीच भीषण टक्कर, 20 की मौत

बस और ऑटो रिक्शा के बीच भीषण टक्कर, 20 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: नाशिक के देवला में बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर हुई. इस घटना के बाद रिक्शा और बस पास के किसान के कुएं में गिर गई. इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 यात्री जख्मी हो गए. अभी तक कुएं से 20 शवों को बाहर निकाला जा चुका है.

दुर्घटनाग्रस्त बस मालेगांव से कलवन आ रही थी. बस और रिक्शा का कंट्रोल छूटने से यह दुर्घटना घटी. इस दुर्घटना में रिक्शा में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. दो लोगों की तलाश की जा रही है. यह जानकारी नाशिक ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक डॉ. आरती सिंह ने दी.

इस दुर्घटना पर परिवहन मंत्री और एसटी महामंडल के अध्यक्ष अनिल परब ने कहा कि नाशिक के पास हुई यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दुर्घटना की जानकारी महामंडल स्तर पर ली गई है. जो यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है उनके परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी और जो यात्री जख्मी हुए है उनके इलाज पर होने वाला खर्च महामंडल करेगी.

बताया जाता है कि मेशी फाटा के पास यह दुर्घटना हुई है. बस और रिक्शा चालक का नियंत्रण छूटने के बाद दोनों में भीषण टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहन कुएं में गिर गया. इस दुर्घटना में रिक्शा में सवार सात से आठ लोगों की मौत हो गई. बस में भी सवार कुछ लोगों की मौत हुई है. अभी तक मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंचा है. जबकि 33 यात्री जख्मी हुए है. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू किया. जख्मियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि जख्मियों को बस से बाहर निकालने में शिक्षक संजय देवरे और खेतमालिक गणेश देवरे और विधायक राहुल आहेर ने मदद की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चेयरमैन का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का निर्णय

Next Post

नशे का हब बना आदित्यपुर इलाका, ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

Next Post
नशे का हब बना आदित्यपुर इलाका, ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

नशे का हब बना आदित्यपुर इलाका, ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d