-
राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र को प्राप्त 7498शिकायतों में से 4300 का समाधान
रांची: रांची स्थित राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा 24 घंटे लोगों को कोविड -19 से बचाव के लिए सहयोग एवं सलाह दिए जा रहे. अभी तक राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष में 7,498 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 4,300 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.
खाद्य आपूर्ति से संबंधित 2,869 , चिकित्सा संबंधित 478, विधि व्यवस्था से संबंधित 383, झारखंड में फंसे 369 एवं 201 अन्य शिकायतों का समाधान कर लिया गया है. शेष शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा रही है.
करोना नियंत्रण कक्ष में गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड के चंदन गुप्ता सहित लगभग 20 मजदूर राजस्थान के जोधपुर शहर से घर लौटे थे. जानकारी मिलने पर इन लोगों के पंचायत सचिवालय में क्वारंटाइन किया गया था. क्वारंटाइन सेंटर में खाद्य सामग्री की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों के समक्ष खान-पान की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. जिसके बाद राजस्थान से लौटे मजदूर चंदन द्वारा 181 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया, जिसके बाद गढ़वा जिला पदाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया और क्वारंटाइन सेंटर में खाद्य सामग्री की उपलब्धता कराई गई.
इधर, रांची के सुखदेव नगर निवासी जो एचआईवी एड्स से पीड़ित है कF दवाइयां खत्म हो गयी थी और लॉकडाउन की वजह से वे अपनी दवाई लेने में असमर्थ थे इनके 181 में कॉल करने पर कोरोना नियंत्रण केंद्र द्वारा सिविल सर्जन रांची से संपर्क किया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बीमारी की दवाई रिम्स रांची से उपलब्ध कराई गई.
पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के सोनी कुमार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उन्हें खाने की समस्या उत्पन्न हो गई थी. जिसका उन्होंने 181 पर शिकायत किया, जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें 10 किलो चावल उपलब्ध कराया गया.

