BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निरसा में दिन दहाड़े AXIS बैंक से 20 लाख की लूट

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
निरसा में दिन दहाड़े AXIS बैंक से 20 लाख की लूट

20 lakh looted from AXIS Bank in Nirsa in broad daylight

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद के निरसा में डकैतों ने Axis Bank की शाखा को लूट लिया है. बताया जा रहा है कि हथियार से लैस डकैत बैंक से लगभग 20 लाख रुपया लूट कर आराम से फरार हो गए है. इस दौरान डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए बैंक के मुख्य गेट पर देशी बम भी छोड़ गए, जिसे बाद में पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

छह हथियार बंद अपराधी निरसा बाजार स्थित Axis Bank शाखा कार्यालय में घुसे. सभी अपराधी बम और बंदूक से लैस थे. इन अपराधियों में से दो ने अपना चेहरा ढक रखा था जबकि चार अपराधी बेधड़क अपने चेहरे की नुमाइश कर रहे थे. डकैतों ने बैंक में घुसते ही सबसे पहले शाखा में मौजूद ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को हथियार के दम पर अपने कब्जे में ले लिया और सभी के मोबाइल फोन छीन लिए. इसके बाद बैंक कैशियर को कब्जे में लेकर लगभग 20 लाख रुपया अपने साथ लाए बैग में भरकर यहां से फरार हो गए.

वारदात को अंजाम देकर बैंक से भागते वक्त डकैतों ने बैंक के मुख्य गेट पर दो बम रख दिया और शटर को गिरा दिया ताकि डकैतों को भागने में किसी का विरोध न झेलना पड़े. घटना के बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी गई. जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. डकैतों द्वारा मौके पर रखे गए बम को भी पानी में डाल कर निष्क्रिय किया गया. फिलहाल पुलिस डकैतों के धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है. वहीं चर्चा है कि छह डकैतों में से जिन दो डकैतों ने अपना चेहरा छिपा रखा था उनका इस बैंक से या इस इलाके से संबंध हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

VVIP व सरकारी अफसरों के वाहन नहीं जाएंगे पूजा पंडालों तक : डॉ. डीके तिवारी

Next Post

केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति ने बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

Next Post
केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति ने बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति ने बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d