मुंबई: देश में पहले ही कोरोना का बुरा साया मंडरा रहा है. महामारी कोरोना के कोहराम के बीच कई राज्यों से लगातार आग, जबरदस्त धमाके जैसे बड़े हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं. वहीं, आज यानि रविवार तड़के एक ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लालबाग इलाके से सामने आया है, यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है.
सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में 20 लोग घायल
मुंबई के लालबाग इलाके में फटने से हुए इस ब्लास्ट की घटना में 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दो फायर ब्रिगेड और दो जंबो टैंकर घटनास्थल पर मौजूद है, स्थिति पर काबू पा रही है.
घटनास्थल पर राहत कार्य जारी
मुंबई के लालबाग इलाके में हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है, फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

