BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 20 प्लाटून ले रहे हैं हिस्सा

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in Uncategorized
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 20 प्लाटून ले रहे हैं हिस्सा

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 20 प्लाटून ले रहे हैं हिस्सा

Share on FacebookShare on Twitter
  • 26 जनवरी को राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा समारोह का आयोजन

रांची: गणतंत्र द‍िवस पर 26 जनवरी को राज्यपाल की अध्यक्षता में मोरहाबादी मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों के जायजे के लिए आयुक्त छोटानागपुर प्रमंडल एवं उपायुक्त की अगुवाई में शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इस दौरान सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया गया.

गणतंत्र दिवस तैयारियों के निरीक्षण हेतु शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान 26 जनवरी के दिन किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को एक बार दोहराया गया. साथ ही, परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी भी ली गई. इस दौरान परेड के निरीक्षण के लिए आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल विनोद कुमार, उपायुक्त राय महिमापत रे, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता मौजूद थे. इस दौरान परेड के बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई.

परेड के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान जिन चीजों में कमी पाई गई, उक्त हेतु संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी आदेश भी दिए गए.

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद बैठक

परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने आलाधिकारियों के साथ मौके पर ही बैठक भी की. इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान अपर समाहर्ता कानून व्यवस्था ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निकाले गए संयुक्त आदेश के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी दी.

मौके पर उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के जवानों एवं अधिकारियों से कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी रंग बिरंगा जैकेट पहन कर नहीं आएंगे. सभी के कपड़े पूरी तरह से साफ सुथरे एवं कार्यक्रम हेतु निर्देशित नियमानुसार होंगे. इसके अतिरिक्त कोई भी अधिकारी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जब तक कि आधिकारिक कारणों से इस्तेमाल की मजबूरी ना हो. आने वाले अतिथियों के प्रोटोकॉल एवं पास के अनुरूप उनकी एंट्री-एग्जिट सुनिश्चित करेंगे.

उपायुक्त ने कहा कि जारी किए गए संयुक्त आदेश के साथ कार्यक्रम स्थल का मैप भी संलग्न किया गया है. सभी अधिकारी इस मैप को देख और समझ लें, जिससे कि प्रतिनियुक्ति के दौरान किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन ना हो. साथ ही पास के रंग के हिसाब से अतिथियों के लिए एंट्री-एग्जिट गेट, कार पार्किंग इत्यादि करवाना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा क‍ि कार्यक्रम के दौरान कई बार आमजन तिरंगे को हाथ में लेकर आते हैं. बच्चे कई बार इसे हाथ में रखना भूल जाते हैं या उनके हाथ से गिर जाता है. ऐसे किसी भी स्थिति के नजर में आने पर सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाए.

विभिन्न प्लाटुन जो परेड में ले रहे हिस्सा

-आर्मी (गोरखा राईफल)
-सीआरपीएफ
-एसएसबी
-सीआईएसएफ
-बिहार सैन्य पुलिस
-झारखंड जगुआर
-जैप-01
-जैप-02
-जैप-10
-रांची जिला बल
-झारखंड गृहरक्षावाहिनी
-एनसीसी ब्वॉयज
– एनसीसी गर्ल्स
-स्काउट एंड गाइड
-रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय

बैंड पलटन

-आर्मी बैण्ड
-जैप-01
-जैप-10
-झारखंड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

पूरे कार्यक्रम के दौरान परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के कैप्टन नवीन जानू हैं. वर्तमान में ये गोरखा राइफल बटालियन में पदस्थापित हैं. इसके अतिरिक्त सैकेंड इन कमांड के रूप में सार्जेन्ट मेजर सन्नी कुमार हैं. वर्तमान में ये रांची जिला में सार्जेन्ट मेजर द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

24 घंटे बाद पुलिस ने खरकई नदी से किया युवक का शव बरामद

Next Post

बिग ब्रेकिंग: IND vs NZ: टीम इंडिया ने जीता पहला टी-20, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

Next Post
बिग ब्रेकिंग: IND vs NZ: टीम इंडिया ने जीता पहला टी-20, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

बिग ब्रेकिंग: IND vs NZ: टीम इंडिया ने जीता पहला टी-20, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d