-
गुरुवार से शुरू होने वाला है सत्र
यूपी: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 स्टाफ टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा और अन्य करीब 600 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था. कोरोना पॉजिटिव मिले विधानसभा के स्टाफ में सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं.
उत्तर प्रेदश विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू हो रहा है. मॉनसून सत्र से पहले सभी विधायकों और विधानसभा के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया था. विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन दिन का होगा.
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से, विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. विधानसभा के स्पीकर आज विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे.
इसके बाद 19 अगस्त को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. स्पीकर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए सदन में विधायकों की सीट के बीच एक सीट का गैप रहेगा. लॉबी एरिया और दर्शक दीर्घा का भी उपयोग किया जाएगा. नियमों के अनुसार 6 महीने के अंदर सत्र बुलाना जरूरी है. इसीलिए तीन दिन का सत्र बुलाया गया है.

