BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 महीनों के दौरान साइबर घटनाओं में 200 प्रतिशत का इजाफा: PMO

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
2 महीनों के दौरान साइबर घटनाओं में 200 प्रतिशत का इजाफा: PMO
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः प्रधानमंत्री कार्यालय के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी गुलशन राय ने सोमवार को कहा कि भारत में पिछले दो महीनों के दौरान साइबर घटनाओं में 200 प्रतिशत का इजाफा हुआ लेकिन ऐसा सबूत नहीं है कि इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जा सके.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण घर से काम करने के लिए सेवा क्षेत्र में हुए बदलावों के कारण भर ये घटनाएं बढ़ी हैं, क्योंकि लोग गैर-भरोसेमंद अनुप्रयोगों को डाउनलोड करते हैं, जिनमें सुरक्षा उपायों का अभाव हो सकता है.

भारत और चीन के बीच संबंध बीते दिनों तनावपूर्ण रहे हैं और गलवान घाटी में हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इसके बाद भारत ने सुरक्षा कारणों से चीन के 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया.

राय ने यहां भुगतान कंपनी ईपीएस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”यह सच है कि पिछले दो महीनों के दौरान साइबर घटनाओं, जैसे हैकिंग सिस्टम में काफी वृद्धि हुई है.

कोई कह सकता है कि 200 प्रतिशत से अधिक (वृद्धि), यह वह आंकड़ा है जो उपलब्ध है.” उन्होंने कहा, ”इस बात का कोई सबूत नहीं है कि दोनों देशों (भारत और चीन) के बीच तनाव के कारण हमले हुए हैं.”

राय ने कहा कि विशेष एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं और हमलों को भी रोक रही हैं. उन्होंने कहा, ”फिशिंग, सेवा संबंधी मसले और रैनसमवेयर के बड़े मामले आए हैं. ये मामले केवल बढ़े हुए तनाव के कारण नहीं बढ़े हैं, ये मामले जनवरी और फरवरी के अंत से घर से काम करने के कारण बढ़े हैं.”

राय ने बताया कि कार्यालयों में आमतौर पर जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाते हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जो भी डाउनलोड करते हैं, उसके बारे में अधिक सावधानी बरतें और सत्यापित अनुप्रयोगों को ही अपनाएं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाक हाई कमीशन के इशारे पर काम कर रहा था देविंदर सिंह

Next Post

Covid-19: लगातार सुधर रहे हालात, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 72 फीसदी

Next Post
Covid-19: लगातार सुधर रहे हालात, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 72 फीसदी

Covid-19: लगातार सुधर रहे हालात, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 72 फीसदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d