BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश भाजपा के लिए उथल-पुथल रहा 2020 का साल

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
आदि शंकराचार्य जयंती पर प्रदेश के 3840 पाहन, पुजारी परिवारों को भाजपा ने किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

संगठन की बागडोर दीपक प्रकाश को मिली, बाबूलाल मरांडी की हुई पार्टी में हुई वापसी

रांची: वर्ष 2020 में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में भी कई उथल-पुथल को देखने को मिले. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर जहां एक ओर संगठन में व्यापक फेरबदल देखने को मिला, वहीं वर्षां तक बीजेपी से अलग रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की घर वापसी हुई.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से खुद चुनाव हार जाने के बाद पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव हुआ, लेकिन चुनाव परिणाम के तुरंत बाद से संगठन में व्यापक फेरबदल देखने को मिला. विद्यार्थी परिषद से लेकर अब तक में संगठन में साधारण कार्यकर्त्ता और प्रदेश बीजेपी विभिन्न पदों पर काम करने वाले दीपक प्रकाश को संगठन को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली.

वहीं एक दशक से अधिक समय से बीजेपी से अलग रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की घर वापसी भी हो गयी. बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश की जोड़ी को संगठन को मजबूत बनाने और सत्ता में पुनर्वापसी के लिए संघर्ष की रणनीति तय करने की जिम्मेवारी मिली.

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर केंद्रीय नेतृत्व ने एक और जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया और वे आसानी से चुनाव जीत कर राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे.

दूसरी तरफ  बाबूलाल मरांडी की पार्टी में वापसी के बाद विधायक दल की हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया और विधानसभा अध्यक्ष से बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिये जाने का आग्रह किया गया. लेकिन झारखंड विकास मोर्चा विधायक के रूप में चुनाव जीतकर आये बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अभी स्पीकर के न्यायाधिकरण में दल-बदल मामले की सुनवाई हो रही है, वहीं स्पीकार के इस फैसले को बीजेपी की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्ष 2000 की विदाई व 2021 के स्वागत को लेकर आवश्यक गाइडलाइन करें सुनिश्चितः उपायुक्त

Next Post

गरीब व असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण

Next Post
गरीब व असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण

गरीब व असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d