हजरतगंज के नरही समेत कई क्षेत्र में राजेश सिंह जोनल अधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जहां दुकानों की चेकिंग के दौरान मोती महल रेस्टोरेंट, छेदीलाल रामप्रसाद, वैश्य जूस, चौधरी स्वीट हजरतगंज एवं नरही गल्ला मंडी की दुकानों पर छापा मारा। जहां लगभग 2 कुंटल 50 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त करते हुए 71000 का जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान में आशीष पांडे व सोभरन सिंह एव खाद्य निरीक्षक एव स्थानीय पुलिस बल के साथ परिवर्तन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पहले दुकानों की चेकिंग के साथ ही व्यापारियों को पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के प्रति चेतावनी दी गई। हालांकि कुछ जगह अभियान की जानकारी होने के कारण दुकानदारों ने पॉलीथीन हटा दी थी। यह जोन 1 क्षेत्र के अंतर्गत पॉलिथीन अभियान चलाया गया।