श्योपुर: जिले में माह जुलाई के अंतर्गत अभी तक 208.1 मि.मी. औषत वर्षा दर्ज की गई है. जबकि इसी अवधि में विगत वर्ष 188.9 मि.मी. औषत वर्षा हुई थी.
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अनिल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वर्षामापी केन्द्र श्योपुर में 342 मि.मी., बडौदा में 292.5 मि.मी. कराहल में 118.8 मि.मी. विजयपुर में 115.3 मि.मी. वीरपुर में 172 मि.मी. कुल वर्षा 1040 मि.मी. हुई है. जिसकां औषत 208.1 मि.मी. है. जिले की औषत वार्षिक वर्षा 822 मि.मी. निर्धारित है.

