Ranchi:- झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कोरोना की वैक्सीन लगवाने के 20वें दिन कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. डॉक्टर को 16 जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी. दूसरी डोज 15 फरवरी को लगनी थी. दो दिन से डॉक्टर को बुखार आ रहा था. उन्होंने कोविड की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई.
डॉक्टर ने 16 जनवरी को पहली डोज लगवाई थी, लेकिन 20वें दिन कोरोना संक्रमित हो गए. इस मामले में मेडिकल कॉलेज के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. पारस गुप्ता का कहना है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद एंटीबॉडी बनती है. संक्रमित हुए चिकित्सक को वैक्सीन की पहली खुराक ही लगी थी. उन्होंने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए.

