मणिपुर की टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब , मध्यप्रदेश द्वितीय एवं तमिलनाडु की टीम तीसरे स्थान पर
रांची:- मणिपुर की टीम को बृहस्पतिवार को सम्पन्न 20वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता मे ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब अपनी झोली में डालने में कामयाबी हासिल की. मध्यप्रदेश को द्वितीय एवं तमिलनाडु की टीम को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा. झारखंड की टीम को 14 पदक मिले. जिसमे एक गोल्ड, एक सिल्वर एवं 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. समापन समारोह के अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पूरे भारत से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होनें कहा कि खेल कभी नही हारता और न ही खिलाड़ी हारता है. मेरी जिंदगी में रनरअप का बहुत महत्व है आज जो हारेगा वही जीतेगा. विजय उसी की होगी इसलिए अपने लक्ष्य की तरफ लगा रहना होगा. उन्होंने कहा कि खेल ही अनुशासन सिखाता है. अनुशासन से ही खिलाड़ी की पहचान बनती है. झारखंड की मिट्टी में खिलाड़ी पैदा होता है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सीधी नियुक्ति में इस खेल से छह खिलाड़ियों को नौकरी मिली. उम्मीद है कि इस खेल से और खिलाड़ी आगे आयेंगे. और राज्य के साथ-साथ देश नाम रौशन करेंगे. इस अवसर पर डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक और डीएवी कपिलदेव स्कूल कडरु के प्राचार्य एम के सिन्हा, आचार्यकुलम स्कूल नामकुम के स्वामी दिव्यदेव एवं प्राचार्या श्रीमती सुजाता कौर, भारतीय बुशु फेडरेशन के सीईओ सुहेल अहमद, मनीष कक्कड़, शम्भू सेठ, पीएन आजाद, उदय साहू, फेडरेशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे, शैलेन्द्र दुबे, पी बेहरा, सारिका मनोज गुप्ता, अशोक मोकाशी, पी जॉनसन, अंजली ककड़, दीपक गोप, मनोज कुमार महतो, मिथलेश साहु, वाहीद,उमा रानी पालित, सरोजमनी, सुलेखा, रणजीत बोरो, अजय कुमार ने खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया. इस अवसर पर कई अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी, तकनीकी अधिकारी, आफिसियल को मोंमेंटों देकर सम्मानित किया गया. चंचल भट्टाचार्य ने धन्यबाद ज्ञापन किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम कुल 14 पदक जीते. जिसमे एक गोल्ड, एक सिल्वर एवं 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. जिसमें देव कुमार बेदिया ने गोल्ड, त्रिवेणी मिंज सिल्वर, प्रतिमा कुमारी, अलका कुमारी, निकिता कुमारी, अंशु कुमारी, नैयर शान अहमद, आरना बहल, अंशु कुमारी, उज्जवल पाल , रोशनी उराँव, अनमोल सिंह, रोहित कुमार महतो और फनी भूषण ने ब्रॉन्ज जीता. अंतिम दिन के प्रथम तीन स्थान पाने वाले इस प्रकार रहे. ट्रेडिशनल शार्ट वेपन बॉयज :- वीर सिंह राजपूत (गोल्ड, मध्य प्रदेश), राकेश पाण्डेय (सिल्वर, मध्य प्रदेश), शौर्य (ब्रॉन्ज, हिमाचल प्रदेश), ट्रेडिशनल लॉन्ग वेपन : वीर सिंह राजपूत, शौर्य गौतम, गर्व घनघोरिया (तीनों मध्य प्रदेश), नानक्वान बॉयज ग्रुप बी :- जॉलीसों घंग्जाम (मणिपुर), चिरंजीत बोरो (असम), सपम लंचनबा (मणिपुर), चानक्वान ग्रुप बी बॉयजः- आछोम तापस (मणिपुर), लेइमापोकपाम नेल्सन (मणिपुर), नितेश प्रजापति (राजस्थान), चानक्वान ग्रुप बी गर्ल्स :- काजल चानू (मणिपुर), अर्पिता दास (बिहार), संस्कृति दत्त (हरियाणा), ताईजीक्वान ग्रुप बी बॉयजः- डायमंड सिंह (मणिपुर), आदित्य शर्मा (बिहार), अयान दत्त (असम), नानक्वान ग्रुप बी गर्ल : पमेश्वरी देवी (मणिपुर), फातिमा जफर (केरल), अन्याय (दिल्ली), नन्दाओं ग्रुप बी बॉयज : जॉलीसों ठंगम (मणिपुर), चिरंजीत बोरो (असम), मोहित वी एल (तमिलनाडु), नन्दाओं ग्रुप बी गर्ल्स : पमेश्वरी देवी (मणिपुर), यास्मीता के (तमिलनाडु), फटहिमा जफर (केरल), विंगचून ग्रुप बी बॉयजः- आदित्य (मध्य प्रदेश), अस्मिन कुंवर (केरल), सुमित पी (कर्नाटक), विंगचून ग्रुप बी गर्ल्स :- पल्लवी चौहान (मध्य प्रदेश), संन्वी एस जंगी (कर्नाटक), अंशु कुमारी (झारखंड), ताईजीक्वान ग्रुप बी गर्ल्स : प्रिन्सी कोसम (मणिपुर), डेजी रभा (असम), रौशनी (झारखंड), सानसऊ के विजेता खिलाड़ी बालिका :- गोल्ड- नीतू, अनुष्का,आयशा खातून,स्वेता रानी, ईशा, नीलम कुमावत, खुशी गुजर, एलिजा साह, भूमिका देवी, दिव्यांशीए निंग थोंग जोंग, सिल्वर- निरिस्का, प्रियांशी, इशिता, हिमानी, सुमित्रा, त्रिवेणी, खुशी,आरना व्यास, प्रियांशु कुमारी, कैफा साह जोया राशिद, सानसऊ के विजेता खिलाड़ी बॉयजः- गोल्ड- आयुष गुप्ता, यश ,वंश, आर्यन, अंकित सेन, देव कुमार बेदिया, कार्तिक बाल्यान, अंकित कुमार, तनिष्क नागर, आमाय डोळे, प्रदीप कुमार, सिल्वर- गड्डी मुंडा, अखिल मुंडा,वंश राज सक्सेना, मयंक, दुबराज सिंह, आर्ष दत्ता, वी जे सिंह, रोशन मैतेई, कृष, अनिकेत तोमर, आर्ष व कर्मवीर सिंह.
पश्चिम बंगाल चुनाव में झामुमो तथा कांग्रेस का सिद्धांतहीन एवं अवसरवादी चेहरा उजागर हुआ : डॉ गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झामुमो तथा कांग्रेस का सिद्धांतहीन एवं अवसरवादी चेहरा उजागर हुआ है . मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि कांग्रेस के मंत्री बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं . बंगाल चुनाव में तृणमूल तथा कांग्रेस आमने-सामने है . झामुमो तथा कांग्रेस झारखंड में गठबंधन कर सरकार चला रहे हैं वहीं बंगाल में एक दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं . ऐसा अवसरवादी, बेमेल तथा सिद्धांतहीन झामुमो- कांग्रेस गठबंधन सरकार राज्य का भला नहीं कर सकती .
डॉ गोस्वामी ने कहा कि झामुमो ने पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने का घोषणा किया था . मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तो चुनाव घोषणा के पूर्व झारग्राम में झामुमो की चुनावी रैली भी कर डाली थी . परन्तु अपनी करारी हार की संभावनाओं को देखकर झामुमो बंगाल के चुनावी समर से अलग होकर तृणमूल का समर्थन कर रहा है .
डॉ गोस्वामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का लहर चल रहा है . बंगाल की जनता भ्रष्टाचार , लचर कानून ब्यवस्था और बालू, कोयला एवं पशुधन तस्करी के खिलाफ है . आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी .
