हजारीबाग: उतरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार की बैठक सोमवार को आयुक्त कार्यालय वेशम में आयुक्त सह अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उतरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार के सचिव केके सिंह एवं गैर सरकारी सदस्य राजेंद्र राय व पंकज कुमार उपस्थित थे.
बैठक में बसों के परमिट एवं समय सारणी को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया. विस्तृत चर्चा के बाद आयुक्त सह अध्यक्ष ने नवीनीकरण के लिए आये 21 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी. बोर्ड के समक्ष परमिट व समय सारणी निर्धारण के लिए 250 केस रखे गये. सामान्य बस समय सारणी व परमिट के लिए चर्चा जारी थी. वहीं वातानुकूलित बसों के परमिट व समय सारणी के लिए 27 फरवरी को होनेवाली बैठक में चर्चा की जाएगी. इस दौरान काफी संख्या में वाहन मालिक मौजूद थे.

