रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. कोरोना संक्रमण से लोग त्रस्त हो चुके है. बता दें कि शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में एक ही दिन में एक साथ 21 नए मरीज मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया. कोरोना संक्रमितों के मिलने का ये अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है.
जानकारी के अनुसार, 21 नये मामलों में 20 जोरापोखर पुलिस अंचल क्षेत्र के टाटा जामाडोबा के निवासी हैं. वहीं धनबाद सरायढेला स्थित बंधन बैंक की महिला कर्मी है. जो अपनी सहकर्मी कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर पुत्री से संक्रमित हो गई है.
इसके साथ ही अब तक धनबाद में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर 152 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हो गई है. इनमें 110 ठीक होकर घर अपने जा चुके हैं.

