छत्तीसगढ़ जारी 01 जूलाई:अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में भीखमपुर से मेराल तक स्वर्णिम कंट्रक्सन के द्वारा 22 करोड़ की लागत से बन रहे 21 किलोमीटर सड़क बारिस की शुरुवात होते ही कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसी सड़क से रोजाना सीकरी व मेराल पंचायत के सैकड़ों लोगो का जारी प्रखंड मुख्यालय आना जाना लगा रहता है।ये सड़क छत्तीसगढ़ राज्य के नेशनल हाइवे सहित कई गांवों को जोड़ती है।
इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर कंपनी के द्वारा गड्ढा खोद दिया गया है। और बीच सड़क पर मिट्टी भर दिया गया है जिसके कारण बरसात गिरते ही पूरा सड़क दलदल बन गया है।लोगो को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।लोग पैदल तो चल ही नही पा रहे हैं।वही कई बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं इस बदहाली से सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को है।
कीचड़ से भर चुके सड़क को पार करने में बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।आए दिन किसी न किसी बच्चे के गिरने की शिकायत सामने आती है। बच्चे कीचड़ में गिरने के बाद स्कूल जाना छोड़ वापस घर लौटने को मजबूर हैं।इसके अलावा सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे भी सड़क निर्माण कंपनी द्वारा किया गया है।जिससे भी बच्चों में खतरा बना रहता है।
ज्ञात हो कि इस सड़क में रोजाना सैकड़ो छोटे बड़े वहांन का परिचालन होता है।कई वाहन गढ्ढे में फस जाते है।काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला जाता है।साथ ही मेराल मुखिया शीतल खलखो का कहना है कि कंस्ट्रक्सन को ग्रामीणों को हो रहे परेशानी का भी ध्यान देना चाहिए दोनों ओर से गढ्ढे खोद दिया गया है जिससे दोनों ओर से आ रहे वाहनों को साइड लेने में काफी दिक्कत होती है।

