बीजिंग: चीन के शिंजियांग क्षेत्र में करीब 1.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित एक कोयला खदान में बाढ़ आने से 21 खनिक फंस गए हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शनिवार को उत्तर के स्वायत क्षेत्र चांगी की एक कोयला खदान में 29 खदान श्रमिक काम में लगे हुए थे इसी दौरान खदान में आई बाढ़ में 21 श्रमिक फंस गए, जबकि अन्य आठ वहां से सुरक्षित बहार निकलने में सफल रहे.
मीडिया ने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है. खदान से पानी पंप सेटों के जरिए बाहर निकाला जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि फंसे हुए खनिकों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

