रांची: हजारीबाग जिला में आज तेरह लोगों ने कोरोना को मात दी. इनमें से बारह को एचजेडबी आरोग्यम में बने कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से मुक्त किया गया, वहीं एक मरीज को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मुक्त कर घर भेजा गया.
एचजेडबी आरोग्यम से ठीक होकर घर गए लोगों को एक एक नीम का पौधा दिया गया. इसके पूर्व चिकित्सकों और कर्मियों ने कोरोना को मात देने वाले वीरों का ताली बजाकर अभिवादन किया.
ठीक हुए मरीजों ने भी अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों के प्रति आभार जताया. आज तेरह लोगों के ठीक होने के साथ ही हजारीबाग में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या तिहत्तर हो गई है. अब जिले में छियालीस मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
इधर, पलामू जिले में भी कोरोना को मात देकर पीएमसीएच से आज आठ मरीज अस्पताल से घर वापस लौट गये. इन सभी मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें पलामू चिकित्सा महाविद्यालय से छुट्टी दे दी गयी.
इनमें से छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल है और ये सभी हुसैनाबाद, पांडू, सदर और तरहसी प्रखंड के रहने वाले है.

