BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना के कारण लोग बदहाल, 217,353 नए केस, 24 घंटे में 1185 की मौत

by bnnbharat.com
April 16, 2021
in समाचार
देश में कोरोना के कारण लोग बदहाल, 217,353 नए केस, 24 घंटे में 1185 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज देश में पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 217,353 नए कोरोना केस आए और 1185 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,18,302 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 200,739 नए केस आए थे. वहीं पिछले साल 30 सितंबर को देश में ग्यारह सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 25 लाख 47 हजार 866
  • कुल एक्टिव केस- 15 लाख 69 हजार 743
  • कुल मौत- 1 लाख 74 हजार 308
  • कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 डोज दी गई

हरिद्वार कुंभ: निरंजनी अखाड़े ने हटने का फैसला किया
हरिद्वार कुंभ में शामिल संतों के 13 अखाड़ों में से एक निरंजनी अखाड़े ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और राज्य में खराब होती स्थिति के मद्देनजर आयोजन से हटने का फैसला किया है. निरंजनी अखाड़ा के सचिव रवींद्र पुरी ने बताया, “मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल को मेष संक्राति के साथ संपन्न हो गया. हमारे अखाड़ा में कई लोगों में कोविड-19 के लक्षण सामने आ रहे हैं. ऐसे में हमारे लिए कुंभ मेला संपन्न हो गया.”

बता दें, कोविड-19 की वजह से हरिद्वार कुंभ की अवधि घटाकर मात्र एक महीने रखी गई थी जबकि सामान्य परिस्थितियों में हर 12 साल में लगने वाले वाला कुंभ मेला मध्य जनवरी से अप्रैल तक चलता है.

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई. जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है. कोविड-19 के एक दिन में सामने आए नए मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किए गए थे.

कल 27 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 15 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 30 हजार 359 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.23 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 88 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 10 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद विद्युत वरण महतो ने श्राद्धकर्म में किया आर्थिक सहयोग

Next Post

महाकुंभ स्नान से संक्रमण का डर,वैज्ञानिकों ने दी बड़े खतरे की चेतावनी

Next Post
हरिद्वार में एक अप्रैल से लगेगा कुंभ मेला

महाकुंभ स्नान से संक्रमण का डर,वैज्ञानिकों ने दी बड़े खतरे की चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d