पटना: बिहार में बेकाबू कोरोना के संक्रमण ने आज नया रिकॉर्ड दर्ज किया है. हर दिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हजारों की संख्या पार कर जाता है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज की ताजा अपडेट जारी कर दी गयी है. जिसके अनुसार 2187 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं अब बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 104093 हो गयी है.
बिहार में फिलहाल 36237 कोरोना के एक्टिव मरीज है. बिहार में फिलहाल 35056 कोरोना के एक्टिव मरीज है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य में कोरोना से 15 और मरीजों की मौत होने की पुष्टी की गई है.
राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है.
रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक, बिहार के विभिन्न जिलों से 2187 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 104093 हो गया है.

