लोहरदगा : योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्यकर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में वर्ष 2020-21 के पांच लाभुकों को आवास निर्माण का कार्यादेश पत्र सौंपा गया. इसमें पाखर पंचायत की शनिचरिया असुर (पिता/पति-पुसा असुर), सैनचा असुर (पिता/पति-सोमा असुर), एतवा असुर (पिता/पति-सिटू असुर), पूजा असुर (पिता/पति-बुधमन असुर) और शनिचरिया असुर (पिता/पति-शंकर असुर) शामिल हैं.
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, आइटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश चौधरी, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुजीत बारी समेत अन्य उपस्थित थे.