होशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस सवार 22 बच्चे घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस कैंपियन स्कूल है. यह हादसा बाबई में सांगाखेड़ा तिराहे पर हुआ. एक पेड़ से टकराकर बस पलट गई. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी. बस में करीब 35 बच्चे थे.
पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया. लोगों का आरोप है कि बस की रफ्तार तेज थी. कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और एडीएम केडी त्रिपाठी घायल बच्चों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे.

