धनबाद:-सोमवार को कोरोनावायरस को हराकर स्वस्थ हुए 22 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया. इस संबंध में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज सदर अस्पताल से 16, सेंट्रल अस्पताल से 3, रेलवे अस्पताल भूली से 2 तथा टाटा अस्पताल जामाडोबा से एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया। सभी को हेल्थ किट प्रदान कर सम्मान के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर 14 दिनों के होम कोरेंटिन में उनके घर भेज दिया है.

