भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन
रांची:- अमर कुमार बाउरी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय के दीनदयाल सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर माल्यार्पण किया एवं आज एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई जिसमें झारखंड उपचुनाव को लेकर वक्तव्य में अमर कुमार बाउरी जी ने कहा कि बिहार विधानसभा और झारखंड विधानसभा उपचुनाव में झारखंड अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्य सराहनीय रहा दलित वर्ग का वोट काफी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया तथा बेरमो और दुमका उपचुनाव में मोर्चा अपने कार्यों की समीक्षा करेगी की एस .सी मोर्चा का वोट कहाँ से कम हुई है साथ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार तीन कार्यक्रम दिया गया जिसमें झलकारी बाई की जयंती 22नवंबर को मनायी जाये जो वो 1857 की क्रांतिकारी वीरांगना थी दूसरा कार्यक्रम 26नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाए जो 26 जिलों में करने का निर्देश दिया तथा 6नवंबर को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मोर्चा मनायेगी और सभी जिलों में कार्यक्रम कराने का दायित्व मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया गया है . आज की बैठक में सीता राम रवि,महावीर पासवान, नीरज पासवान, जोगेंद्र लाल,रंजन पासवान, धर्मेंद्र कुमार राम, कमलेश किशोर, किशोर कुमार राम,राजीव राज लाल,कमलेश राम,ध्रुव कुमार, नवल किशोर पासवान, विमल बैठा, रामप्रवेश नायक,अनामिका जूही, रामलगन राम,महेंद्र राम बिहारी, श्याम बाबू दास, रंजीत बाउरी, राहुल हरि,गोविंदा, पवन पासवान आदि उपस्थित हुए.

