BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलकर्मियों पर कोरोना का कहर, RPF पोस्ट प्रभारी का निधन, 4 बड़े अधिकारी समेत 220 संक्रमित

by bnnbharat.com
April 21, 2021
in समाचार
अभी और भयावह होगा कोरोना, वैक्सीन और इम्युनिटी से भी निराशा- WHO
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आरपीएफ के मुरी पोस्ट के प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया. उनका इलाज रिम्स हॉस्पिटल में चल रहा था. जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मुरी के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश कुमार तिवारी को मंगलवार को लगभग 11 बजे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनके फेफड़े बेकार हो गए थे. आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि राजेश कुमार तिवारी सन 1996 के 42 वें बैच के आरपीएफ अधिकारी थे.

रेलवे रांची रेल मंडल के 220 रेलकर्मी कोरोना से पीड़ित हैं. रेल कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. रेल मंडल के चार बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.‌‌ इनमें रांची रेल मंडल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सीएस हेंब्रम के अलावा सीनियर डीएसटी और डीएफएम शामिल हैं. डीआरएम के भी कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा है.

हालांकि, अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. गौरतलब है कि रेल कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला लगातार चल रहा है. कई रेल कर्मियों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. अब तक कई रेलकर्मी कोरोना से दम तोड़ चुके हैं.

लोहरदगा के स्टेशन मास्टर जेबी तिर्की और परिचालन विभाग के सामान्य सहायक सच्चिदानंद पांडे का कोरोना से निधन हो चुका है. रेल कर्मियों का कहना है कि रेलवे उनके लिए कुछ नहीं कर पा रहा है. रेलकर्मी फील्ड में काम करते हैं. फ्रंटलाइन वर्कर होने के बाद भी सभी रेल कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन नहीं दी गई.

रेल कर्मियों का कहना है कि जो लोग स्टेशन पर काम कर रहे हैं, वह बाहर से आने वाले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ रहे हैं. कर्मचारियों को न तो पीपीई किट दी गई है और ना ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं. इससे रेल कर्मियों में नाराजगी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का दिल्ली पर आरोप, कहा- दिल्ली सरकार ने लूट लिया हमारा ऑक्सीजन टैंकर…

Next Post

रेमडेसिविर पर सीमा शुल्क घटाया गया

Next Post
रेमडेसिविर पर सीमा शुल्क घटाया गया

रेमडेसिविर पर सीमा शुल्क घटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d