• मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य
  • क्या आप जानते हैं ?
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • झारखंड – सम्पूर्ण परिचय
  • योग और व्यायाम
  • चित्र अभिलेखागार
  • छोटी कहानियाँ
  • भारत के ऐतिहासिक शहर
  • भारत के राज्य
  • मनोरंजन और खेल
  • झारखंड की धर्म और संस्कृति
  • झारखंड की राजनीति
bnnbharat.com
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022new
  • समाचार
  • भारतवर्ष
  • झारखंड
  • बिहार
  • शिक्षा
  • प्राद्यौगिकी
  • वनौषधि
  • सामान्य ज्ञान
No Result
View All Result
bnnbharat.com
No Result
View All Result

गिलोय “अमृता” एक अमृत : वनौषधि -1

by bnnbharat.com
June 28, 2021
in वनौषधि, समाचार
गिलोय “अमृता” एक अमृत : वनौषधि -1


गुडूची/ अमृता (Scintific Name : Tinospora cordifolia)

प्रचलित नाम “गिलोय”
प्रयोज्य अंग- पंचांग, ताजे पादप का स्वरस ।

स्वरूप-एक घनिष्ठ विशाल लता जिसकी छाल बुच जैसी, किन्तु खांच युक्त, पत्र हृदयाकार सरल तथा लम्बे पत्रवृन्त वाले, पुष्प पीतवर्णी जो झुमको में होते हैं।

स्वाद – तिक्त ।

रासायनिक संगठन- इसमें स्टार्च, ग्लायकोसाइड (गीलोइन), टिनोस्पोरीक अम्ल, वासा अल्कोहल, उत्पत्त तेल, वसा अम्ल, प्रोटोन, कैल्शियम तथा फोस्फोरस पाये जाते, इसके अतिरिक्त इसमें बर्बेरिन एवं गिलोस्टीरॉल भी होते हैं ।

गुण– ग्राही, ज्वरहर, रसायन, रक्तशोधन, बल्य, मूत्रल, विषघ्न ।

उपयोग-जीर्ण ज्वर, चर्मरोग, वातरोग, आमवात, संधिशोथ, संगृहणी (अजीर्ण, जिह्वा शोथ, अरक्तता तथा दुर्बलता), अर्श, मूत्राशय, अश्मरी, रक्त में शर्करा प्रमाण कम करता है

प्रत्युजताहर, शोथहर, सामान्य दौर्बल्य में लाभकारी। प्रमेह तथ कुष्ठ रोगों में। प्रमेह में गिलोय का सत् (दो माशा) 100 मि.ली. दूध में सेवन से लाभ ।

जीर्ण ज्वर में दो माशा सत घी तथा मिश्री के साथ सेवन से लाभ।

हृदयशूल तथा वातशूल में गिलोय का चूर्ण तथा काली मिरच के चूर्ण का क्वाथ गरम जल के साथ सेवन से लाभ होता है।

प्लीहा तथा खाँसी एवं अरुचि में गिलोय के स्वरस में पीपली का चूर्ण तथा मधु मिलाकर सेवन से लाभ।

मूत्रकृच्छ्र में गिलोय के स्वरस में मधु मिलाकर सेवन से लाभ ।

रसायन : इसका प्रयोग रसायन के रूप में होता है। विषम ज्वर में गिलोय के रस के सेवन से विषम ज्वर ठीक होता है।

कामला में गिलोय के स्वरस में मधु मिलाकर प्रात: काल इसका सेवन करने से लाभ होता है ।

वातरक्त में गिलोय के रस में दूध एवं तेलमिलाकर पकाना चाहिए जब तक पानी का भाग जल न जाय, इसका प्रयोग करने से लाभ होता है।

स्तन्य वृद्धि के लिये गिलोय के क्वाथ के सेवन से लाभ होता है।

वातरक्त (गठिया) यदि पित्त प्रधान वात रक्त हो, तो गिलोय के रस के सेवन से लाभ होता है।

अर्श में गिलोय स्वरस या इसका चूर्ण का सेवन कराने के बाद ऊपर से तक्र पीने को दें।

वात ज्वर में गिलोय के शीत कषाय का प्रयोग लाभकारी है।

बलवान् (शक्तिशाली) बनने के लिये गिलोय चूर्ण 10 तोला, गुड़ 10 तोला, मधु 16 तोला, घी 16 तोला लें। प्रथम गुड़ तथा घी की चासनी बना लें, उसमें मधु एवं चूर्ण डालकर छोटे-छोटे टुकड़े बना लें। इन का सेवन जठराग्नि के बलाबल का निर्णय कर, करना चाहिये। मिताहार एवं हिताहार सेवन करें। इस प्रयोग के सेवन करने वाले को किसी प्रकार का रोग नहीं होता।

वातजन्य रक्त प्रदर में गिलोय के स्वरस का सेवन कराना चाहिये।

नेत्र वेदनाओं में गिलोय तथा त्रिफला क्वाथ में पिप्पली एवं मधु मिलाकर नियमित सेवन कराने से लाभ होता है।

सर्व प्रमेहों में गिलोय स्वरस एवं मधु का सेवन प्रतिदिन करना चाहिये, अवश्य लाभ होता है।

शास्त्रकारों के अनुसार ताजी एवं हरी गिलोय का प्रयोग औषधि रूप में करना अधिक लाभकारी होता है। इसका प्रयोग ताजी गिलोय को पीसकर चटनी बना, एक तोला चटनी 16 तोला जल में उबालकर 2-4 तोला जल शेष रहे, तब इसको छानकर इसमें एक तोला मधु मिलाकर इसका सेवन करने से सभी प्रकार के ज्वर में लाभ होता है। इसके अतिरिक्त यक्ष्मा के रोगियों के लिए भी लाभकारी है।

खाँसी, अरुचि, मूत्रदाह, जोड़ों का दर्द इन सबमें भी गिलोय का यह क्वाथ उपयोगी है।

कामला में गिलोय का क्वाथ उपर्युक्त विधि से तैयार किया हुआ अतिलाभकारी है। इसके सेवन से यकृत क्रिया उत्तेजित होती है। हृदय रोग में भी इस क्वाथ का सेवन लाभकारी होता है। यदि गिलोय के साथ पुनर्नवा मिलाकर क्वाथ बनाया जाता है, तो अधिक लाभकारी है। गिलोय में कटु, कषाय, तिक्त यह तीनों रस हैं, विपाक में यह मधुर, वीर्य में उष्ण तथा प्रभाव में ज्वर नाशक है। यह बल्य (टॉनिक) रसायन, अग्रिदीपन (स्टीमेकीक) हृदय बल्य (हार्ट टॉनिक) आयुष्य। इसके अतिरिक्त कामला, कुष्ठ, गाऊट (वातरक्त), संधिवात, पित्त, कृमि, दाह, तृष्णा, भ्रान्ति, पाण्डुरोग, प्रमेह (मूत्ररोग), कास, रक्तार्श, कण्डु, विसर्प इन सब रोगों का नाश करने वाली औषधि है, एक साथ में सभी रोगों का नाश करने वाली औषधि का ‘अमृता’ नाम सार्थक होता है ।

गिलोय सत् की विधि-

बेल / बिल्व में हैं कई औषधीय गुण : वनौषधि – 7

ग्रीष्म ऋतु की धूप में गिलोय के टुकड़ों को कूटकर जल में भिगोकर रख दें। चौबीस घंटे जल में रहने के पश्चात् भली प्रकार हाथ से मसल कर छान लें। इस जल को स्टील की परात में भर लें तथा स्थिरता के लिए परात को धूप में रख दें। जल की निचली सतह पर मैदे जैसा सत्व इकट्ठा हो जाता है। इसमें बाकी बचा जल धीरे-धीरे धूप में सुखा लें। इस सत्व की गोलीयाँ बना लें। सत्व की यह गोलियाँ पौष्टिक तथा दाह शामक होती हैं। मात्रा क्वाथ 50 से 100 मि. ली. चूर्ण- 1 से 2 ग्राम । ताजा स्वरस- 10-20 मि.ली. ।

Also Read This:-औषधि प्रयोग से संबंधित कुछ महत्व जानकारी

रत्ती “एक चमत्कारी औषधि” : वनौषधि – 2

जानिए एलोवेरा / घृतकुमारी के फायदे और उपयोग के तरीके : वनौषधि – 3

लहसुन/ लसुन एक आयुर्वेदिक औषधि : वनौषधि – 4

पियाज / पलाण्डु एक आयुर्वेदिक औषधि : वनौषधि – 5

मानकंद / महापत्र एक आयुर्वेदिक औषधि : वनौषधि – 6

श्रोत एवं साभार: ब्रह्मवर्चस विश्वविद्यालय के उद्यान एवं जड़ीबूटी विभाग द्वारा रचित किताब “आयुर्वेद का प्राण वनौषधि विज्ञान“

Related Posts

यात्रा से पहले अमरनाथ श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला- चिप्स-समोसा, कोल्ड ड्रिंक समेत जंक फूड बैन
समाचार

यात्रा से पहले अमरनाथ श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला- चिप्स-समोसा, कोल्ड ड्रिंक समेत जंक फूड बैन

June 25, 2022
सभी केबल और डीटीएच प्लेटफार्मों के माध्यम से डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के वेस्टइंडीज दौरे का विशेष प्रसारण
समाचार

सभी केबल और डीटीएच प्लेटफार्मों के माध्यम से डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के वेस्टइंडीज दौरे का विशेष प्रसारण

June 25, 2022
करिश्मा कपूर का जन्मदिन आज,करीना ने अपनी बहन की बचपन की तस्वीर शेयर की
समाचार

करिश्मा कपूर का जन्मदिन आज,करीना ने अपनी बहन की बचपन की तस्वीर शेयर की

June 25, 2022
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की
समाचार

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की

June 25, 2022
समाचार

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,940 नए मामले सामने आए

June 25, 2022
दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना संक्रमित
समाचार

दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना संक्रमित

June 25, 2022
Next Post
वे आज भी जीवित हैं – भाग – 2 (राजा बलि) 

वे आज भी जीवित हैं – भाग – 2 (राजा बलि) 

26-27 जून 2022 को रांची में भाकपा माले की राज्य कमिटी की बैठक होगी

26-27 जून 2022 को रांची में भाकपा माले की राज्य कमिटी की बैठक होगी

June 25, 2022
पीएम मोदी के दौरे से पहले देवघर एयरपोर्ट पर विमान का सेकेंड ट्रायल

पीएम मोदी के दौरे से पहले देवघर एयरपोर्ट पर विमान का सेकेंड ट्रायल

June 25, 2022
कबाड़ी की दुकान में गैस लीक होने की वजह से पिता-पुत्र बीमार

कबाड़ी की दुकान में गैस लीक होने की वजह से पिता-पुत्र बीमार

June 25, 2022
पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते बचा

पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते बचा

June 25, 2022
रांची रेलवे स्टेशन को ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के अंतर्गत पूरे भारतीय रेल में दूसरा स्थान 

रांची रेलवे स्टेशन को ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के अंतर्गत पूरे भारतीय रेल में दूसरा स्थान 

June 25, 2022
आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें

आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें

June 24, 2022
रोड स्थित बद्री फ्यूल पेट्रोल पंप में लगी आग

भागलपुर रोड स्थित बद्री फ्यूल नामक hp पेट्रोल पंप में लगी आग

June 23, 2022
CM हेमन्त सोरेन आज लातेहार जिला के चंदवा स्थित मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की

CM हेमन्त सोरेन आज लातेहार जिला के चंदवा स्थित मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की

June 23, 2022

घाटशिला- मेगा कैम्प में 251 लाभुकों के बीच 125.50 लाख रुपए के केसीसी का वितरण

June 23, 2022
मांडर विधानसभा उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू

मांडर विधानसभा उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू

June 23, 2022
राष्ट्रपति चुनाव:-दोनों प्रमुख उम्मीदवारों का झारखंड से है सीधा संबंध

राष्ट्रपति चुनाव:-दोनों प्रमुख उम्मीदवारों का झारखंड से है सीधा संबंध

June 22, 2022
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • About Us

DMCA.com Protection Status

Copyright (c) 2021 by bnnbharat.com

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य

© 2021 bnnbnnbnn.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.