• मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य
  • क्या आप जानते हैं ?
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • झारखंड – सम्पूर्ण परिचय
  • योग और व्यायाम
  • चित्र अभिलेखागार
  • छोटी कहानियाँ
  • भारत के ऐतिहासिक शहर
  • भारत के राज्य
  • मनोरंजन और खेल
  • झारखंड की धर्म और संस्कृति
  • झारखंड की राजनीति
bnnbharat.com
  • मुख्य पृष्ठ
  • वनौषधि
  • सामान्य ज्ञान
No Result
View All Result
bnnbharat.com
No Result
View All Result

छठ मैया कौन-सी देवी हैं? सूर्य देव के साथ षष्ठी देवी की पूजा क्यों ? : छठ विशेष भाग – 4

by bnnbharat.com
November 9, 2021
in क्या आप जानते हैं ?, वैदिक भारत, सनातन-धर्म, समाचार, संस्कृति और विरासत
छठ मैया कौन-सी देवी हैं? सूर्य देव के साथ षष्ठी देवी की पूजा क्यों ? : छठ विशेष भाग – 4

कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि छठ या सूर्यषष्ठी व्रत में सूर्य की पूजा की जाती है, तो साथ-साथ छठ मैया की भी पूजा क्यों की जाती है? छठ मैया का पुराणों में कोई वर्णन मिलता है क्या?


वैसे तो छठ अब केवल बिहार का ही प्रसिद्ध लोकपर्व नहीं रह गया है. इसका फैलाव देश-विदेश के उन सभी भागों में हो गया है, जहां इस प्रदेश के लोग जाकर बस गए हैं. इसके बावजूद बहुत बड़ी आबादी इस व्रत की मौलिक बातों से अनजान है.


आइये इन्हीं सवालों से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी विस्तार से जानते हैं.

पुराणों में षष्ठी माता का परिचय:

श्वेताश्वतरोपनिषद् में बताया गया है कि परमात्मा ने सृष्टि रचने के लिए स्वयं को दो भागों में बांटा. दाहिने भाग से पुरुष, बाएं भाग से प्रकृति का रूप सामने आया.

ब्रह्मवैवर्तपुराण के प्रकृतिखंड में बताया गया है कि सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी के एक प्रमुख अंश को देवसेना कहा गया है. प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इन देवी का एक प्रचलित नाम षष्ठी है. पुराण के अनुसार, ये देवी सभी बालकों की रक्षा करती हैं और उन्हें लंबी आयु देती हैं.


”षष्ठांशा प्रकृतेर्या च सा च षष्ठी प्रकीर्तिता ।
बालकाधिष्ठातृदेवी विष्णुमाया च बालदा ।।
आयु:प्रदा च बालानां धात्री रक्षणकारिणी ।
सततं शिशुपार्श्वस्था योगेन सिद्धियोगिनी” ।।
(ब्रह्मवैवर्तपुराण/प्रकृतिखंड)


षष्ठी देवी को ही स्थानीय बोली में छठ मैया कहा गया है. षष्ठी देवी को ब्रह्मा की मानसपुत्री भी कहा गया है, जो नि:संतानों को संतान देती हैं और सभी बालकों की रक्षा करती हैं. आज भी देश के बड़े भाग में बच्चों के जन्म के छठे दिन षष्ठी पूजा या छठी पूजा का चलन है.


पुराणों में इन देवी का एक नाम कात्यायनी भी है. इनकी पूजा नवरात्र में षष्ठी तिथि को होती है.

सूर्य का षष्ठी के दिन पूजन का महत्व:

हमारे धर्मग्रथों में हर देवी-देवता की पूजा के लिए कुछ विशेष तिथियां बताई गई हैं. उदाहरण के लिए, गणेश की पूजा चतुर्थी को, विष्णु की पूजा एकादशी को किए जाने का विधान है. इसी तरह सूर्य की पूजा के साथ सप्तमी तिथि जुड़ी है. सूर्य सप्तमी, रथ सप्तमी जैसे शब्दों से यह स्पष्ट है. लेकिन छठ में सूर्य का षष्ठी के दिन पूजन अनोखी बात है.
सूर्यषष्ठी व्रत में ब्रह्म और शक्ति (प्रकृति और उनके अंश षष्ठी देवी), दोनों की पूजा साथ-साथ की जाती है. इसलिए व्रत करने वालों को दोनों की पूजा का फल मिलता है. यही बात इस पूजा को सबसे खास बनाती है.


महिलाओं ने छठ के लोकगीतों में इस पौराणिक परंपरा को जीवित रखा है. दो लाइनें देखिए:


”अन-धन सोनवा लागी पूजी देवलघरवा हे,
पुत्र लागी करीं हम छठी के बरतिया हे “

देवसेना/ षष्ठी देवी/ छठ माता/ स्कन्दमाता


दोनों की पूजा साथ-साथ किए जाने का उद्देश्य लोकगीतों से भी स्पष्ट है. इसमें व्रती कह रही हैं कि वे अन्न-धन, संपत्ति आदि के लिए सूर्य देवता की पूजा कर रही हैं. संतान के लिए ममतामयी छठी माता या षष्ठी पूजन कर रही हैं.
इस तरह सूर्य और षष्ठी देवी की साथ-साथ पूजा किए जाने की परंपरा और इसके पीछे का कारण साफ हो जाता है.

पुराण के विवरण से इसकी प्रामाणिकता भी स्पष्ट है.
कुछ खास बातें हैं जैसे कि माता स्वयं प्रकृति का रूप हैं तो प्रकृति खुद को स्वस्थ एवं स्वच्छ देखना चाहती है, तो स्वच्छता का महत्व बहुत ही ज्यादा है . कहीं कहीं छठी माता को भगवान भास्कर की धर्मबहिन भी माना गया है जो पूर्णतः सत्य है . साथ ही छठी माता को कात्यानी माता के जगह कभी कभी स्कंदमाता रूप भी माना गया है.

अशोक दुबे

मगध से छठ की शुरुआत : छठ विशेष भाग -1

भारत के 12 अर्क (सूर्य मंदिर)और सूर्य पूजा : छठ विशेष भाग -2

कांच हीं बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय : छठ विशेष भाग – 3

Related Posts

जानिए भगवान परशुराम का जन्म कब और कहां हुआ था, क्या-क्या है मान्यताएं… वे आज भी जीवित हैं – भाग -3 (भगवान परशुराम)
क्या आप जानते हैं ?

जानिए भगवान परशुराम का जन्म कब और कहां हुआ था, क्या-क्या है मान्यताएं… वे आज भी जीवित हैं – भाग -3 (भगवान परशुराम)

August 14, 2022
समाचार

नेपाल- बुटवल पाता मार्ग पर पहाड़ गिरने से आवागमन ठप, सैकड़ों वाहन फंसे

June 29, 2022
समाचार

बड़ी ख़बर

June 29, 2022
समाचार

हाई कोर्ट ने अंजुमन इस्लामिया चुनाव पर 13 जुलाई तक के लिए लगाई रोक

June 29, 2022
समाचार

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए

June 29, 2022
समाचार

कन्हैयालाल हत्याकांड:-मामले की जाँच करेगी NIA,भाजपा ने उदयपुर बंद बुलाया

June 29, 2022
Next Post
सूर्योपासना की परंपरा, लोक कथाएं और मान्यताये : छठ विशेष भाग – 5

सूर्योपासना की परंपरा, लोक कथाएं और मान्यताये : छठ विशेष भाग - 5

जानिए भगवान परशुराम का जन्म कब और कहां हुआ था, क्या-क्या है मान्यताएं… वे आज भी जीवित हैं – भाग -3 (भगवान परशुराम)

जानिए भगवान परशुराम का जन्म कब और कहां हुआ था, क्या-क्या है मान्यताएं… वे आज भी जीवित हैं – भाग -3 (भगवान परशुराम)

August 14, 2022
26-27 जून 2022 को रांची में भाकपा माले की राज्य कमिटी की बैठक होगी

26-27 जून 2022 को रांची में भाकपा माले की राज्य कमिटी की बैठक होगी

June 25, 2022
पीएम मोदी के दौरे से पहले देवघर एयरपोर्ट पर विमान का सेकेंड ट्रायल

पीएम मोदी के दौरे से पहले देवघर एयरपोर्ट पर विमान का सेकेंड ट्रायल

June 25, 2022
कबाड़ी की दुकान में गैस लीक होने की वजह से पिता-पुत्र बीमार

कबाड़ी की दुकान में गैस लीक होने की वजह से पिता-पुत्र बीमार

June 25, 2022
पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते बचा

पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होते-होते बचा

June 25, 2022
रांची रेलवे स्टेशन को ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के अंतर्गत पूरे भारतीय रेल में दूसरा स्थान 

रांची रेलवे स्टेशन को ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के अंतर्गत पूरे भारतीय रेल में दूसरा स्थान 

June 25, 2022
आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें

आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें

June 24, 2022

भागलपुर रोड स्थित बद्री फ्यूल नामक hp पेट्रोल पंप में लगी आग

June 23, 2022
CM हेमन्त सोरेन आज लातेहार जिला के चंदवा स्थित मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की

CM हेमन्त सोरेन आज लातेहार जिला के चंदवा स्थित मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की

June 23, 2022

घाटशिला- मेगा कैम्प में 251 लाभुकों के बीच 125.50 लाख रुपए के केसीसी का वितरण

June 23, 2022
मांडर विधानसभा उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू

मांडर विधानसभा उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू

June 23, 2022
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • About Us

DMCA.com Protection Status

Copyright (c) 2021 by bnnbharat.com

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य

© 2021 bnnbnnbnn.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.