BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 22,771 नए कोरोना मरीज, 442 की मौत

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 22,771 नए कोरोना मरीज, 442 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की दिनोंदिन भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 22,771 नए मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 6.48 लाख के पार पहुंच गयी है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 22,771 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,315 हो गई है. इसी अवधि में कोरोना वायरस से 442 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18,655 हो गई है.

इसी अवधि में 14,335 रोगी संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3,94,227 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं. देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,35,433 सक्रिय मामले हैं.

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 6,364 मामले दर्ज किये गये और 198 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,92,990 और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,376 हो गयी है.

राज्य में 1,04,687 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं. संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है, पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 4,329 बढ़कर 102,721 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 64 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,385 हो गयी है. राज्य में 58,378 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और यहां संक्रमितों का आंकड़ा 94,695 पर पहुंच गया है तथा मृतकों की संख्या 2,923 हो गयी है. राजधानी में 65624 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है. गुजरात में अब तक 34,600 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1,904 लोगों की मौत हुई है. राज्य में 24,933 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं.

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 25,797 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से 749 लोगों की मौत हुई है जबकि 17,597 मरीज स्वस्थ हो गए है.

पश्चिम बंगाल में 20,488 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 717 लोगों की मौत हुई है और अब तक 13,571 लोग स्वस्थ हुए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों ने मुखबिर समेत परिवार को पीटा, मुखबिरी बंद करने की दी चेतावनी

Next Post

जिले के अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सूची संधारित करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त

Next Post
जिले के अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सूची संधारित करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त

जिले के अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सूची संधारित करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d