Know The Truth

धनबाद: “बाहरी भाषा नाई चलतो” का नारा लगाते हुए फूंका हेमंत सोरेन का पुतला

सिंदरी : भाषाई विवाद को  शुक्रवार को जय हिन्द मौड़ सिन्दरी से रोड़ाबाद अमबेदकर चौक तक मशाल जुलुस निकाला गया, जिसमे लोगों ने जमकर राज्य सरकार और हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन  पुतला दहन किया गया. यह आदोलन झारखंडी भाषा संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें हजारों लोगो की भीड़ थी. “बाहरी भाषा नाई चलतो” का नारा लगाया गया. धनबाद एवं बोकारो में मैथली, अंगिका एवं भोजपुरी भाषा झारखंड सरकार द्वारा लागु करने का पुरजोर विरोध किया गया. जय हिन्दी मोड़ बिरसा मैदान मैं टाइगर जइराम महतो ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा बाहरी भाषा नाई चलतो का नारा दिया एवं यह तो झांकी है. स्थानीय निति खतिहान आधारित 1932 लागु करो. इस सभा में क्रांति महतो, राजेन्द्र हेमब्रम, गनेश महतो, पशुपति महतो, प्रो० मुरली मनोहर महतो, प्री० परिमल महतो, प्रो० संतोष महतो, उषा देवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे