बिहार: बिहार के गोपालगंज सीवान, मधुबनी, मोतिहारी, दरभंगा में आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है. इनमें गोपालगंज में 13, सीवान में पांच, मधुबनी व मोतिहारी में दो-दो और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है.
वहीं सभी जिलों में 12 घायलों का इलाज भी चल रहा है. जानकारी के अनुसार गोपालगंज में मरने वाले सभी लोग बरौली, मांझा, विजयीपुर, उचकागांव, कटेया इलाके के रहने वाले हैं.

