Know The Truth

सहारा इंडिया कर्मियों ने सेबी से 24000 करोड़ वापसी को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री जसवंत सिन्हा को सौंपा ज्ञापन

बड़कागांव : सहारा के सम्मानित निवेशकर्ता व कार्यकर्ताओं का सेबी के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यसवंत सिन्हा से हजारीबाग में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान रीजनल प्रमुख ने सेवी एवं सहारा इंडिया प्रकरण को लेकर यशवंत सिन्हा विस्तार रूप से जानकारी दी एवं ₹24000 करोड़ वापस कराने हेतू समस्त आकड़े को बखूबी प्रस्तुत कर समाधान कराने की मांग की।मौके पर हजारीबाग के रीजनल प्रमुख,धीरेंद्र प्रसाद रीजनल एडवाजरी मनोज सिन्हा, हजारीबाग के सेक्टर प्रमुख रंजीत कुमार सिंह,बड़कागाँव फ्रैंचाइजी मैनेजर अजय पोद्दार, झुमरा फ्रैंचाइजी मैनेजर राम नरेश कुशवाहा, चतरा के सेक्टर प्रमुख रामसेवक प्रसाद, डेमोटेण्ड फ्रैंचाइजी मैनेजर अनूप कुमार,इटखोरी फ्रैंचाइजी मैनेजर अनिल कुमार शर्मा,सिमरिया फ्रेंचाइजी मैनेजर नंदकिशोर साहू,विष्णुगढ़ फ्रैंचाइजी मैनेजर अजय कुमार वर्णवाल एवं श्याम लाल यादव उपस्थित थे।